CG Surajpur Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर जिला में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है | इसके लिए आवेदन ऑफलाइन के माध्यम से स्वीकार किए जा रहें हैं |
29/08/2025 को कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजपुर द्वारा जारी किया गया है | आज के इस लेख में इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताऊंगा तो आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़िएगा | इसे भी पढ़ें CG Rojgar Mela 2025
CG Surajpur Vacancy 2025: रिक्त पदों का विवरण
पद के नाम | मानदेय | रिक्त पदों की संख्या |
जिला स्तरीय समन्वयक | 30000/- | 1 |
एमआईएस सहायक | 20000/- | 2 |
शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित निर्धारित की गई है:
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से द्वितीय श्रेणी के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए
- कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए |
आयु सीमा बारे में जानकारी
इस भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है तथा आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जायेगी |
चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी | 100 अंकों का वेटेज बनाते हुए चयन की जायेगी |
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से फॉर्म भर कर निर्धारित तिथि तक प्रेषित कर सकते हैं | अधिक जानकारी के लिए विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं |