छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिले के उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्राइमरी शिक्षकों/हाई स्कूल शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दिया है | राज्य के 7 विद्यालयों में शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकली गई है |
इसमें कुल 60 से भी अधिक पद शामिल हैं इसके अंतर्गत गणित शिक्षक, विज्ञान शिक्षक, सामाजिक विज्ञान शिक्षक, सहायक ग्रेड 03, ग्रंथपाल, प्रयोगशाला सहायक सहित अनेक पद शामिल हैं | आज के इस आर्टिकल में हम इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेंगे | तो आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़िएगा |
भर्ती/रिक्त पदों के बारे में जानकारी
छत्तीसगढ़ राज्य के 7 विद्यालयों में शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकाली गई है इस भर्ती में 60 से भी ज्यादा पद शामिल हैं | इसके लिए आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से स्वीकार किया जा रहा है | ऑनलाइन आवेदन 22 अगस्त 2025 से शुरू हो चुका है तथा इसकी अंतिम तिथि 5 सितंबर 2025 तक ही निर्धारित किया गया है |
शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी
- उम्मीदवारों की स्कूली शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से होनी चाहिए
- उम्मीदवारों के पास डीएड/बीएड की सर्टिफिकेट होनी चाहिए
- स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए
- टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए |
आयु सीमा के बारे में जानकारी
इस भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है | आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों को कुल मिलाकर 10 वर्ष तक की छूट प्रदान की गई है | आयु की गणना 1 जनवरी 2025 की स्थिति से की जायेगी |
चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों यानी मेरिट सूची, कौशल परीक्षा, इंटरव्यू तथा दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जायेगा |
नोट: इंटरव्यू एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां Gmail के माध्यम से दी जायेगी | अंत सभी उम्मीदवार अपनी एक्टिव Gmail आईडी बना लें | विद्यालयवार रिक्त पदों की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर अवश्य जाएं । इसे भी पढ़ें Teacher Vacancy 2025: शिक्षकों के पदों पर भर्ती शुरू जानिए पूरी जानकारी
आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती के लिए आवेदन गूगल फॉर्म के माध्यम से स्वीकार किया जा रहा है | जो भी इच्छुक हैं जो आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए यहां पर विद्यालवार/विषयवार आवेदन की लिंक प्रदान कर दी गई है | आवेदन शुरू हो चुका है और इसकी अंतिम तिथि 5 सितंबर 2025 तक ही है | आवेदन करने हेतु लिंक
विषय | आवेदन लिंक |
SAGES व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम) | आवेदन करें |
SAGES कंप्यूटर शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) | आवेदन करें |
SAGES व्यायाम शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) | आवेदन करें |
SAGES सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) | आवेदन करें |
SAGES प्रयोगशाला शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) | आवेदन करें |
SAGES ग्रंथपाल (अंग्रेजी माध्यम) | आवेदन करें |
सहायक ग्रेड 3 | आवेदन करें |
SAGES व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम) | आवेदन करें |
निष्कर्ष: आज के इस लेख में हमने बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में साझा किया है | आशा करता हूं यह आपको काफी अच्छा लगा होगा | आपके एक शेयर से मुझे काफी मोटिवेशन मिलता है, हो सके तो कृपया यह जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी साझा करें | धन्यवाद!