छग के 7 विद्यालयों में निकली शिक्षकों की भर्ती ऐसे करें आवेदन

छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिले के उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्राइमरी शिक्षकों/हाई स्कूल शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दिया है | राज्य के 7 विद्यालयों में शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकली गई है |

इसमें कुल 60 से भी अधिक पद शामिल हैं इसके अंतर्गत गणित शिक्षक, विज्ञान शिक्षक, सामाजिक विज्ञान शिक्षक, सहायक ग्रेड 03, ग्रंथपाल, प्रयोगशाला सहायक सहित अनेक पद शामिल हैं | आज के इस आर्टिकल में हम इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेंगे | तो आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़िएगा |

भर्ती/रिक्त पदों के बारे में जानकारी

छत्तीसगढ़ राज्य के 7 विद्यालयों में शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकाली गई है इस भर्ती में 60 से भी ज्यादा पद शामिल हैं | इसके लिए आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से स्वीकार किया जा रहा है | ऑनलाइन आवेदन 22 अगस्त 2025 से शुरू हो चुका है तथा इसकी अंतिम तिथि 5 सितंबर 2025 तक ही निर्धारित किया गया है |

शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी

  1. उम्मीदवारों की स्कूली शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से होनी चाहिए
  2. उम्मीदवारों के पास डीएड/बीएड की सर्टिफिकेट होनी चाहिए
  3. स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए
  4. टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए |

आयु सीमा के बारे में जानकारी

इस भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है | आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों को कुल मिलाकर 10 वर्ष तक की छूट प्रदान की गई है | आयु की गणना 1 जनवरी 2025 की स्थिति से की जायेगी |

चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों यानी मेरिट सूची, कौशल परीक्षा, इंटरव्यू तथा दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जायेगा |

नोट: इंटरव्यू एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां Gmail के माध्यम से दी जायेगी | अंत सभी उम्मीदवार अपनी एक्टिव Gmail आईडी बना लें | विद्यालयवार रिक्त पदों की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर अवश्य जाएं । इसे भी पढ़ें Teacher Vacancy 2025: शिक्षकों के पदों पर भर्ती शुरू जानिए पूरी जानकारी

आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन गूगल फॉर्म के माध्यम से स्वीकार किया जा रहा है | जो भी इच्छुक हैं जो आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए यहां पर विद्यालवार/विषयवार आवेदन की लिंक प्रदान कर दी गई है | आवेदन शुरू हो चुका है और इसकी अंतिम तिथि 5 सितंबर 2025 तक ही है | आवेदन करने हेतु लिंक

विषयआवेदन लिंक
SAGES व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम)आवेदन करें
SAGES कंप्यूटर शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)आवेदन करें
SAGES व्यायाम शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)आवेदन करें
SAGES सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)आवेदन करें
SAGES प्रयोगशाला शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)आवेदन करें
SAGES ग्रंथपाल (अंग्रेजी माध्यम)आवेदन करें
सहायक ग्रेड 3आवेदन करें
SAGES व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम)आवेदन करें

निष्कर्ष: आज के इस लेख में हमने बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में साझा किया है | आशा करता हूं यह आपको काफी अच्छा लगा होगा | आपके एक शेयर से मुझे काफी मोटिवेशन मिलता है, हो सके तो कृपया यह जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी साझा करें | धन्यवाद!

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now